फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: भतीजे ने लाठी से पीट-पीटकर चाची को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार; तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 02 Aug 2023 01:15 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले के लेमरू थाना क्षेत्र में भतीजे ने चाची को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
Korba News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के लेमरू थाना क्षेत्र में भतीजे ने चाची को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुटी गई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


लेमरू गांव में एक घर में जगमोहन मंझवार पत्नी सरोज बाई मंझवार रहते हैं, उसी घर में समार सिंह मंझवार और उसकी पत्नी यशोदा भाई भी रहते हैं। यशोदा और समार की शादी को महज कुछ ही साल हुए हैं।

मंगलवार की देर शाम सरोज बाई मंझावर ने यशोदा बाई को एक डंडा मार दिया। यशोदा ने इसकी जानकारी समार मंझावर को दी। जिसके बाद वह आग बबूला हो गया और घर के आंगन में काम कर रही सरोज मंझवार के ऊपर आंगन में रखें डंडे से हमला करना शुरू कर दिया। लगभग 10 मिनट तक उसके सिर और हाथ पर वार करता रहा जिसके बाद वह घर के आंगन पर ही गिर पड़ी। आरोपी को लगा कि वह जिंदा जब उसके शरीर से किसी तरह की हरकत दिखाई नहीं पड़ी तब उसे लगा कि उसकी मौत हो चुकी है जिसके बाद सीधे वह जंगल की ओर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन


परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल लेमरू थाना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए शव का पंचनामा कार्रवाई शुरू की और मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया।

लेमरू थाना प्रभारी कृष्णा साहू ने बताया कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है फिलहाल पुलिस में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी शुरू कर दी है बहुत जल्द आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें