फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: नदी किनारे चल रहा था अवैध रूप से महुआ शराब का कारखाना, पुलिस ने मारा छापा, दो गिरफ्तार

Fri, 13 Sep 2024 06:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम जटांगपुर अहिरन नदी किनारे अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाने का कारोबार चल रहा था। कटघोरा पुलिस ने ठिकाने पर छापामार कार्रवाई की इस दौरान हड़कप मच गया।
विज्ञापन
महुआ शराब का कारखाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम जटांगपुर अहिरन नदी किनारे अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाने का कारोबार चल रहा था। कटघोरा पुलिस ने ठिकाने पर छापामार कार्रवाई की इस दौरान हड़कप मच गया। कुछ आरोपि पुलिस को देख नदी किनारे जंगल मे भाग गये। वहीं एक महिला और पुरुष पुलिस के हत्थे चढ़े।जिनके कब्जे से भारी मात्रा में महुआ लहान और शराब जप्त किया गया। पुलिस ने शराब बनाने वाले कई उपकरण के साथ में 1.5 टन 45 बोरी में भरा हुआ महुआ लहान को नष्ट किया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है की 4 महुआ शराब भट्टी चल रहा था जो अलग-अलग ग्रामीण अवैध महुआ शराब बनाने का काम कर रहे थे जिसे आसपास गांव में बेचा करते थे पुलिस के द्वारा कार्यवाही में अवैध कच्ची महुआ शराब बनाने वाले एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 14 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त किया। पकड़े गए आरोपी समेलाल धुनहार दुरेना निवासी महिला गीताबाई सोनी पति स्वर्गीय सुखलाल सोनी उम्र 40 वर्ष साकिन मुंड़ाभाठा डगनिया थाना बाकींमोगरा निवासी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने बताया एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश अवैध रूप से महुआ शराब बनाने और बेचने वाले के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है जिसका नाम सर्जिकल स्ट्राइक रखा गया है। इस पर आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें