फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: खरमोरा में लो वोल्टेज और बिजली की समस्या होगी दूर; मंत्री देवांगन ने किया सब स्टेशन का लोकार्पण

Tue, 30 Jan 2024 03:29 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/कोरबा

सार

छत्तीसगढ़ वाणिज्य, श्रम और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा जिले के खरमोरा में नवनिर्मित 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण किया। 1.76 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सब स्टेशन का लोकार्पण किया गया है।
विज्ञापन
मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया सब स्टेशन का लोकार्पण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के खरमोरा निवासियों को अब बिजली से हो रही परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा। लो वोल्टेज और बिजली की समस्या भी दूर होगी। छत्तीसगढ़ वाणिज्य, श्रम और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा जिले के खरमोरा में नवनिर्मित 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण किया। 1.76 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सब स्टेशन का लोकार्पण किया गया है।

विज्ञापन




इस दौरान उन्होंने कहा कि सब स्टेशन के शुरु हो जाने से कई वार्डों की बिजली की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। विशेष तौर पर दादरखुर्द, खरमोरा समेत अन्य वार्डों में निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति हो पाएगी और लोगों को लो वोल्टेज को समस्या से छुटकारा मिलेगा।  
विज्ञापन


मंत्री देवांगन ने कहा कि सब स्टेशन से गर्मी के दिनों में लो वोल्टेज और कटौती से राहत मिलेगी। शहर के कई जगहों पर नवीन उपकेंद्र निर्माणाधीन है। हमारा प्रयास है कि सभी का निर्माण जल्द पूरा हो सके, ताकि पूरे शहर में बिजली की समस्या से निदान मिल सके। इस सब स्टेशन से आसपास के 4 वार्डों के 5 हजार उपभोक्तओ को इसका लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन


वार्डवासियों की मांग पर मंत्री देवांगन ने वितरण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन भी वार्डों में अधिक बिजली बिल की शिकायत है, वहां जल्द शिविर लगाकर शिकायतों का निराकरण करें। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी के अधिकारी एवं आम नागरिक उपस्थित थे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें