फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन विदेशी पक्षियों को गांव वाले मानते हैं शुभ, उन्हीं में से 60 की एक पेड़ ने ले ली जान

Fri, 31 Aug 2018 03:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
विज्ञापन
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक पेड़ ने करीब 60 विदेशी पक्षियों की जान ले ली है। दरअसल यहां के करतला ब्लॉक के कनेश्वर मंदिर में एक बड़े पेड़ के धराशाही होने से 60 एशियन ओपन बिल स्टार्क साइबेरियन पक्षियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दो साल पहले बिजली गिरने से पेड़ की अधिकांश टहनियां सूख गई थीं।

विज्ञापन


जिसके बाद यहां पक्षियों ने अपना घोंसला बना लिया। गांव वालों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सूखे पेड़ की छंटाई करने के बाद यह घटना हुई है। घटना के बाद मौके पर वन विभाग के अधिकारी भी पहुंचे। जिन पक्षियों की मौत हुई उनमें ज्यादातर बच्चे थे। जो कुछ ही समय पहले अंडों से बाहर आए थे। मृत पक्षियों को विभागीय अधिकारियों ने जंगल में दफना दिया है।

पक्षियों के आगमन को शुभ मानते हैं ग्रामीण

कनकी गांव के लोग इन प्रवासी साइबेरियन पक्षियों के आगमन को शुभ मानते हैं। ये पक्षी हर साल जून के महीने में यहां आते हैं। बताया जाता है कि ये श्रीलंका से आते हैं। ये पक्षी घोंसले बनाकर अगस्त के महीने में अंडे देते हैं। चिरौल का पेड़ गिरने से दीगर पेड़ के घोंसले भी उनकी चपेट में आ गए। जिससे इन पक्षियों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें