फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवर्धा में गहरी खाई में गिरी पिकअप: सगाई समारोह से लौट रहा था आदिवासी परिवार, हादसे में 24 लोग हुए घायल

Thu, 23 Mar 2023 11:37 AM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा

सार

कवर्धा में सगाई समारोह से लौट रहा आदिवासी परिवार दुर्घटना का शिकार हो गया। तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। इस हादसे में सभी लोग घायल हुए हैं। जिनका अलग-अलग जगह इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
हादसे में घायल लोगों को इलाज अस्पताल में चल रहा है। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कवर्धा जिले के लोहारा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप 25 फीट गहरी खाई में जा गिरी। पिकअप में बच्चों सहित 24 लोग सवार थे। इस हादसे में सभी लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि आठ की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


बीती रात घानीखुटा घाट पर यह घटना हुई है। जानकारी के मुताबिक, आदिवासी परिवार सगाई समारोह में सराईपतेरा गया था। सगाई समारोह से घर लौटने के दौरान हादसा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी को इलाज के लिए लोहारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जहां सभी का इलाज चल रहा। आदिवासी परिवार दशरंगपुर पुर चौकी के पेंड्रा का रहने वाला है। हादसे में घायल लोगों की सूची भी जारी की गई है। गंभीर हाल में नौ लोगों को कवर्धा रेफर किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें