पत्नी ने उतारा पति को मौत के घाट
- फोटो : अमर उजाला
कांकेर जिले के पखांजुर में एक कातिल पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पति के शराब पीने से नाराज पत्नी ने पति की बांस के डंडे से पीटकर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद पड़ोसी के घर जाकर बताया की मैंने पति को मौत के घाट उतार दिया है। बरहाल पति की हत्यारोपी पत्नी को पखांजुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
एडिशनल एसपी प्रशांत शुक्ला ने बताया कि पीवी एक की रहने वाली शांति धरामी को पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसने अपने पति को डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। बीती रात पति शराब के नशे में आया था जिससे पति -पत्नी के बीच विवाद हुआ आवेश में आकर पत्नी ने पति की हत्या कर दी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।