कांकेर के अंतागढ़ के पूर्व विधायक भोजराज नाग को नक्सलियों द्वारा मिली जान से मारने की धमकी के बाद भोजराज नाग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं लगातार धर्मांतरण के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा हूं। मेरी आवाज को दबाने और रोकने का प्रयास किया जा रहा है। मैं अंदरूनी क्षेत्र में रहने वाले लोगों तक पहुंच न सकूं इसके लिए इस तरह का षड्यंत्र किया जा रहा है।
नाग ने कहा कि पहले मेरी सुरक्षा घटा दी गई अब धमकी मिल रही है। मैने पुलिस अधीक्षक से चर्चा कर सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। अब मुझे सुरक्षा मिले या न मिले मैं धर्मांतरण के खिलाफ लड़ाई में डटा रहूंगा मुझे गोली खाना भी स्वीकार है।