फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीण: तीन दिन में दो बार किया सड़क जाम, ग्रामीणों ने चार घंटे तक जाम रखा नेशनल हाइवे

Mon, 09 Jun 2025 04:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

कांकेर में देवरी-कोकपुर।क्षेत्र के 50 गांव के ग्रामीण जर्जर सड़क से परेशान हैं. यही कारण है कि 3 दिन के दो बार सड़क जाम कर ग्रामीणों को प्रदर्शन करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने किया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर में देवरी-कोकपुर।क्षेत्र के 50 गांव के ग्रामीण जर्जर सड़क से परेशान हैं. यही कारण है कि 3 दिन के दो बार सड़क जाम कर ग्रामीणों को प्रदर्शन करना पड़ रहा है. शनिवार को जहा स्टेट हाइवे ग्रामीणों ने जाम किया था वही आज नेशनल हाइवे को 3 घंटे से ज्यादा तक सड़क जाम कर ग्रामीण प्रदर्शन करने लगे। दरअसल देवरी- कोड़ेजुंगा 10 किमी मांर्ग पिछले 2 सालों से जर्जर अवस्था मे है. क्षेत्र के 50 से अधिक गांव के लोगो के लिए यही सड़क लाइफ लाइन है. 2 साल से ग्रामीण सड़क बनाने की मांग कर रहे है लेकिन उनकी बात अनसुना किए जाने के चलते आज ग्रामीणों को सड़क मर उतर कर प्रदर्शन करना पड़ा।  

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर सड़क से बहुत परेशानी हो रही है। गांव के बच्चों को स्कूल बस से भेजने में भी दिक्कत है।  10 किलोमीटर सड़क में बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं. यह सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है।  50 से भी ज्यादा गांव के लोग इस सड़क पर निर्भर हैं. लेकिन हैवी गाड़ियां चलने की वजह से सड़क जर्जर हो गई है. आसपास के गांव के बच्चों को स्कूल बस तक आने के लिए मना कर दिया गया है. 102, 108 आपातकालीन गाड़ियों को भी पहुंचने में दिक्क्त होती है। 

वहीं कांकेर कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर ने जर्जर सड़क को लेकर हो रहे प्रदर्शन को लेकर कहा कि नंदनमारा पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण हैवी गाड़ियों देवरी-कोडेजूँगा मांर्ग से होकर गुजरती थी जिसके कारण मांर्ग छतिग्रस्त हुआ है।  सड़क अभी गारंटी पिरेड में है इसीलिए ठेकेदार को मरम्मत करना है। लेकिन हमने नए सिरे से सड़क बनाने को लेकर शासन को पत्र लिखा है जल्दी सड़क की स्वीकृति मिल जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें