फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanker Accident: सड़क हादसे में स्कूल जा रहे प्रिंसिपल की मौत, स्टेट हाईवे पर सामने से आ ही बाइक ने मारी टक्कर

Tue, 11 Jul 2023 02:51 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर

सार

कांकेर में मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक स्कूल प्रिंसिपल की मौत हो गई। वह सुबह स्कूल जाने के लिए बाइक पर निकले थे। इस दौरान स्टेट हाईवे पर सामने से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दूसरी बाइक सवार युवक भी घायल है। 
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त पड़ी बाइक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कांकेर में मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक स्कूल प्रिंसिपल की मौत हो गई। वह सुबह स्कूल जाने के लिए बाइक पर निकले थे। इस दौरान स्टेट हाईवे पर सामने से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दूसरी बाइक सवार युवक भी घायल है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा पंखाजूर थाना क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख ने बताया कि, पखांजूर निवासी रविन्द्र मजूमदार मरोड़ा के स्कूल में प्रधानाध्यापक थे। वह रोज की तरह मंगलवार सुबह भी स्कूल जाने बाइक पर निकले थे। अभी वे पंखाजूर से करीब एक किमी आगे पीवी 33 स्टेट हाइवे पर पहुंचे थे कि, पीवी 41 की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रविंद्र उछलकर सड़क पर गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें