फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanker: कांकेर में नक्सलियों का उत्पात, जगह-जगह से उखाड़ी सड़क; मोबाइल टावर को किया आग के हवाले

Fri, 01 Dec 2023 10:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
विज्ञापन
Kanker News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांकेर में नक्सलियों ने पीएलजीए सप्ताह के एक दिन पहले जमकर मचाया उत्पात मचाया है। कंदाड़ी गांव के उपसरपंच की नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर  हत्या करने को लेकर पोस्टर फेंके हैं। पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर उपसरपंच रामसू कचलामी की जन अदालत लगाकर हत्या करने की बात नक्सलियों ने पर्चा जारी कर कही है।

विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ पीव्ही 62 में मोबाइल टावर में नक्सलियो ने आग लगा दी है। नक्सलियों का तांडव यहीं खत्म नहीं हुआ है, संगम जाने वाली पक्की सड़क को भी जगह-जगह से काटकर नक्सलियों ने उखाड़ा दिया है और भारी मात्रा में पर्चे फेंके हैं। कल दो दिसंबर से नक्सलियों का पीएलजीए सप्ताह शुरू हो रहा है, जिसे लेकर नक्सली तांडव मचा रहे हैं। छोटे बेठिया और बांदे थानाक्षेत्र में जमकर मचाया गया है। कांकेर एसपी दिव्यांग पटेल ने पूरी घटना की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें