कांकेर के थाना कोयलीबेडा क्षेत्र के पानीड़ोबीर के आसपास जंगल क्षेत्र में आईईडी कि सूचना पर डीआरजी और बीएसएफ कि संयुक्त टीम ऑपरेशन में निकली थी। जहां आईईडी मिलने पर बीडीएस टीम की सहायता से मौके पर नष्ट किया गया।
कांकेर के थाना कोयलीबेडा क्षेत्र के पानीड़ोबीर के आसपास जंगल क्षेत्र में आईईडी कि सूचना पर डीआरजी और बीएसएफ कि संयुक्त टीम ऑपरेशन में निकली थी। जहां आईईडी मिलने पर बीडीएस टीम की सहायता से मौके पर नष्ट किया गया। पाइप बम को डिफ्यूज करते समय एक जवान घायल हो गया। वहीं कांकेर एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि कोयलीबेडा क्षेत्र के पानीडोबीर जंगल क्षेत्र से आईईडी बरामद हुआ था। बम को डिफ्यूज करते वक्त आईईडी में लगा स्प्रिंटल जवान के कान के पास लगा है, घायल जवान का नाम जनकीराम दुग्गा बताया जा रहा। जवान को मामूली चोट आई है जवान पूरी तरह सुरक्षित है और इलाके में सर्च कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
कांकेर जिला नक्सल प्रभावित इलाका है यहां बढ़ती नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जवान लगातार जंगलों की खाक छान रहे है। सोमवार को डीआरजी और बस्तर फाइटर के जवान घोर नक्सल प्रभावित कोयलीबेड़ा ब्लॉक के उलिया और माड़ पखांजूर इलाके में नक्सल गस्त सर्चिंग पर निकले थे। जवान इलाके की सर्चिंग कर रहे थे तभी नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी पर जवानों की नजर पड़ी।