फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी: सुरक्षाबलों ने तीन किलोग्राम के आईडी बम को किया निष्क्रिय, बड़ा हाादसा टला

Tue, 26 Sep 2023 04:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

ग्रामीणों ने इसकी सूचना नजदीकी बीएसएफ कैम्प में दी। सूचना मिलते ही बीडीएस और सुरक्षाबलों कि टीम मौके पर पहुंचकर जमीन में प्लांटेड तीन किलोग्राम वजनी आईडी बम को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया है।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने आईडी बम को किया निष्क्रिय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर में सुरक्षाबलों ने एक बार फिर नक्सलियों की कायराना हरकत पर पानी फेर दिया है। सुरक्षाबलों ने तीन किलोग्राम के आईडी बम को निष्क्रिय कर बड़ा हादसा होने से बचा लिया है। गौरतलब है कि दुर्गुकोंदल थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कोंण्डे के पास बारूद और तार जमीन में नजर आते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना नजदीकी बीएसएफ कैम्प में दी। सूचना मिलते ही बीडीएस और सुरक्षाबलों कि टीम मौके पर पहुंचकर जमीन में प्लांटेड तीन किलोग्राम वजनी आईडी बम को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि जहां आईडी बम प्लांट किया गया था वह स्थान स्टेट हाइवे क्रमांक 25 से मात्र पांच मीटर की दूरी पर है। जिससे रोजाना हजारों वाहन और ग्रामीण आवागमन करते हैं। ऐसे में आईडी बम के ब्लास्ट होने से ग्रामीण भी इसका शिकार हो सकते थे और भारी क्षति हो सकती थी। लेकिन सुरक्षाबलों के सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया है। बरहाल आसपास और भी आईडी बम होने की आशंका पर सुरक्षाबल के जवानों ने आसपास में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें