फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: आखिरी सांसें गिन रहा नक्सलवाद, 21 नक्सलियों ने फिर डाले हथियार, 13 महिला और आठ पुरुष माओवादी शामिल

Sun, 26 Oct 2025 03:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन के तहत एक बार फिर सफलता मिली है। कांकेर में 21 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। 18 हथियारों के साथ माओवादियों ने समर्पण किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन के तहत एक बार फिर सफलता मिली है। कांकेर में 21 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। 18 हथियारों के साथ माओवादियों ने समर्पण किया है। इन 21 नक्सल कैडरों में 4 डीवीसीएम (डिवीजन वाइस कमेटी मेंबर) 09 एसीएम (एरिया कमेटी मेंबर) और 08 पार्टी सदस्य शामिल हैं। आत्मसमर्पण करने वालों में 13 महिला कैडर और 8 पुरुष कैडर शामिल हैं। सरेंडर करने वालों में डिवीजन कमेटी सेक्रेटरी मुकेश भी शामिल है। 

विज्ञापन


इससे पहले छत्तीसगढ़ के दंडकारण्य क्षेत्र में 208 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। इनमें 110 महिलाएं और 98 पुरुष शामिल थे। सरेंडर करने वाले नक्सलियों को संविधान की कॉपी और गुलाब का फूल दिया गया। इन्हें अब सरकार की पुनर्वास योजना का लाभ मिल सकेगा। इसके साथ ही, अबूझमाड़ का अधिकांश हिस्सा नक्सली प्रभाव से मुक्त हो जाएगा और बड़ी संख्या में नक्सलियों के सरेंडर के बाद माना जा रहा है कि उत्तरी बस्तर में काफी हद तक लाल आतंक का अंत हो जाएगा। अब केवल दक्षिणी बस्तर ही बचा है।

आत्मसमर्पण के दौरान कुल 153 हथियार भी अधिकारियों को सौंपे गए। इन हथियारों में 19 एके-47 राइफल, 17 एसएलआर राइफल, 23 इंसास राइफल, 1 इंसास एलएमजी, 36 .303 राइफल, 4 कार्बाइन, 11 बीजीएल लॉन्चर, 41 बारह बोर/सिंगल शॉट गन और 1 पिस्तौल शामिल है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें