फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में शराब के लिए चाकूबाजी: कहा- नाचने आए हैं, पिलाओगे नहीं और मार दिया चाकू; ग्रामीणों ने दो को बनाया बंधक

Fri, 16 Jun 2023 01:06 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर

सार

आरोपी वहां से भागने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने दौड़ाकर दो आरोपियों को पकड़ लिया। उनकी पिटाई की और रस्सी से बांध दिया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को कॉल किया तो वह भी पहुंच गई। थाना प्रभारी विद्यनाद भगत ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मारपीट, बलवा व जान से मारने के प्रयास की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि युवक को रस्सी से बांधा गय, पर पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक शादी समारोह के दौरान चाकूबाजी हो गई। दूसरे गांव से शामिल होने पहुंचे कुछ युवकों ने नाचने के दौरान शराब नहीं मिलने पर एक युवक को चाकू मार दिया। हमला कर आरोपी युवक भागने लगे तो ग्रामीणों ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान दो आरोपी ग्रामीणों के हाथ लग गए, जबकि चार भाग निकले। ग्रामीणों ने दोनों को रस्सी से बांध दिया और उनकी पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर उनके हवाले कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि पुलिस ने उसकी पुष्टि नहीं की है। मामला सिकडोड थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


शादी समारोह में पहुंचे थे युवक
जानकारी के मुताबिक, कस्तूरा गांव में 14 जून की सुबह शादी कार्यक्रम था। इस दौरान दुर्गूकोंदल क्षेत्र के गांवों से रंजीत सहित छह युवक भी शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान शादी में नाचने के दौरान शराब नहीं मिलने पर युवकों ने हंगामा कर दिया। सुबह करीब 6 बजे युवकों ने एक रिश्तेदार भावेश से दारू पिलाने के लिए कहा। आरोपी बोले कि शादी में नाचने आए हैं, दारू नहीं पिलाओगे। इतना कहते हुए गालियां देनी शुरू कर दी। फिर चाकू से रंजीत के साथियों ने मारपीट शुरू कर दी और चाकू निकालकर भावेश पर हमला कर दिया। इससे भावेश को कई जगह चोटें आई हैं। 

पुलिस ने सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार
चाकू लगते ही भावेश वहीं गिर पड़ा। यह देखकर आरोपी वहां से भागने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने दौड़ाकर दो आरोपियों को पकड़ लिया। उनकी पिटाई की और रस्सी से बांध दिया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को कॉल किया तो वह भी पहुंच गई। उसने दोनों आरोपियों को छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। इस संबंध में भावेश की बुआ के बेटे हंसराज ने शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों कोदापाखा निवासी राधे, रंजीत, राकेश, विजेन्द्र नरेटी व विमल निषाद और वसुखई निवासी सोमदेव जैन को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस बोली- वीडियो की पुष्टि नहीं
वहीं वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि गांव वालों ने दो युवकों के हाथ-पैर को रस्सी से  बांध रखा है। युवकों ने आधे कपड़े भी नहीं पहने हुए हैं। गांव वाले बोल रहे हैं कि मर्डर करने आए हो तुम लोग। वहीं एक दूसरे वीडियो में पुलिस के जवान दिख रहे हैं, जो बंधे दोनों युवको की रस्सी खोल रहे है और हथकड़ी पहना रहे हैं। हालांकि थाना प्रभारी विद्यनाद भगत ने इस वीडियो की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मारपीट, बलवा व जान से मारने के प्रयास की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें