फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनकी आशिक: 16 साल की लड़की को एक तरफा प्यार में किया अगवा, घर में घुसकर उसके पिता को मार डाला, मां अस्पताल में

Sun, 04 Jun 2023 05:05 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर

सार

एसपी दिव्यंगा पटेल ने बताया कि आरोपी अजय मरकाम लड़की से एक तरफा प्यार करता था। वह उससे शादी करना चाहता था। इसके लिए लड़की को अगवा कर ले गया, लेकिन पकड़ा गया। लड़की से बदला लेने के लिए घर में घुसा, पर उसे सामने देख सारा गुस्सा उसके माता-पिता पर उतार दिया। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक युवक ने एकतरफा प्यार में नाबालिक लड़की का परिवार तबाह कर दिया। युवक ने पहले तो 16 साल की लड़की को उसके घर से अगवा कर लिया। जब परिजन उसे छुड़ाकर लाए तो आरोपी ने बदला लेने के लिए घर में घुसकर उसके माता-पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें लड़की के पिता की मौत हो गई, जबकि उसकी मां अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दुधावा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


एक तरफा प्यार में किया अगवा
जानकारी के मुताबिक, बिहावपारा निवासी प्रताप शोरी की 16 साल की बेटी को तीन मई को अगवा कर लिया गया था। इसके बाद परिजनों ने थाने में एफआईआर दर्ज करा दी। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस ने लड़की को जंगल में जाकर छुड़ा लिया और आरोपी अजय मरकाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोर्ट से 19 मई को आरोपी अजय को जमानत मिल गई। इसके बाद नाबालिग से बदला लेने के लिए वह शुक्रवार को फिर प्रताप शोरी के घर में धारदार हथियार लेकर घुस गया। 

जेल गया तो बदला लेने के लिए की हत्या
आरोपी अजय मरकाम ने प्रताप शोरी और उनकी पत्नी पर हमला कर दिया। इसके बाद उनकी बेटी को भी अगवा कर ले गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान प्रताप शोरी की मौत हो गई। यह भी सामने आया कि उनकी 16 साल की बेटी को अगवा कर लिया गया है। जांच के दौरान पुलिस को लड़की के धमतरी और कांकेर बॉर्डर के जंगल में होने का पता चला। इस पर पुलिस ने छापा मारा और आरोपी अजय मरकाम को गिरफ्तार कर लड़की को छुड़ा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें