फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanker: फाइनेंस के नाम पर ठग गिरोह का खुलासा, धरे गए दो आरोपी, 17 बाइक बरामद

Tue, 24 Sep 2024 06:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

कांकेर पुलिस ने मोटरसाइकिल गिरोह का भांडाफोड़ किया है। 17 नग मोटरसाइकिल के साथ 2 आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से 15 लाख के मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर पुलिस ने मोटरसाइकिल गिरोह का भांडाफोड़ किया है। 17 नग मोटरसाइकिल के साथ 2 आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से 15 लाख के मोटरसाइकिल बरामद किए गए है। फायनेंस कराने के नाम पर दोनों आरोपी ठगी को अंजाम देते थे।

विज्ञापन


कांकेर एडिशनल एसपी मनीषा रावटे ने बताया कि 13 सितंबर को एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि  उसके परिचित ने लुभावना ऑफर का स्कीम बताकर 9 मार्च 2024 को अपने साथ सत्यम ऑटो शो रूम धमतरी में लेकर गया  गया था और वंहा  पर मोटर सायकल फायनेस कराया था. यही नही अन्य कई लोगों से भी अलग अलग फायनेंस कंपनियों से 3 मोटरसायकलो ने नाम पर 27 लाख का फायनेंस करा के खरीद चुके मोटरसाइकिल को फर्जी तरीके से दूसरे व्यक्ति को बेच देते थे।  

मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट दर्ज किया गया था. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी नरेन्द्र सिन्हा और गोपेन्द्र पाल से पूछताछ में बात समाने आया कि आरोपी द्वारा अपने अपने पहचान वालों के पास वाहन को लेजाकर उन्हे पैसो की जरूरत है वाहन रखकर पैसा दे दो नया वाहन है फायनेस कंपनी से पेपर मिलते ही तुम लोगों को दे दूंगा बाकी पेसे फिर दे देना कहकर पैसे ले लेते थे और उस पैसा का आपस में बांट लेते थे इसी तरह आरोपियों ने 23 मोटर सायकलों का धोखाधड़ी किया है जिसमें से 17 मोटर सायकली को जिनकी कीमत लगभग 15 लाख को बरामद किया गया है शेष अन्य मोटर सायकलों एवं मामले अन्य 02 फरार आरोपीयों की तालाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें