फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kanker: मकान दिलाने के नाम पर महिला के साथ ठगी, हर महीने देता था फर्जी रसीद, पत्नी को तोहफे में दिए गहने

Wed, 06 Sep 2023 08:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

श्रवण कुमार ने  श्री राम सोसाइटी में मकान दिलाने के नाम पर नगदी और जेवर के साथ कुल 10 लख रुपए की ठगी की थी। आरोपी बाकायदा एक साल से महिला जो पैसा देती थी उसका रसीद भी उपलब्ध करा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर पुलिस ने एक महिला को मकान दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ठगी करने वाला आरोपी इतना शातिर था कि नगर के एक प्रिंटिंग प्रेस में फर्जी रसीद सील मोहर तक छपाई थी और मकान दिलाने के नाम पर जिस महिला से ठगी की थी उसके जेवर को अपनी पत्नी को उपहार स्वरूप देकर रखा था और पत्नी भी ठगी के जेवर को पहनकर बडे ठाठ से घूम रही थी। 

विज्ञापन

कांकेर कोतवाली प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि नगर के फॉरेस्ट कॉलोनी में रहने वाली महिला बिमला नाग वन विभाग में भृत्य के पद पर पदस्थ है। ऑफिस के ही एक कर्मचारी श्रवण कुमार से उसकी जान पहचान हुई थी। श्रवण कुमार ने  श्री राम सोसाइटी में मकान दिलाने के नाम पर नगदी और जेवर के साथ कुल 10 लख रुपए की ठगी की थी। आरोपी बाकायदा एक साल से महिला जो पैसा देती थी उसका रसीद भी उपलब्ध करा रहा था।

 

आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि महिला के पति की मृत्यु हो गई है। उसकी कोई संतान भी नहीं है वह अक्सर बीमार रहती है उसके सीधेपन का फायदा उठाकर उसने महिला को ठगने के लिए योजनाबद्ध तरीके से सस्ता मकान खरीदने का झांसा दिया और कांकेर के कृष्णा प्रिंटिंग प्रेस से फर्जी रसीद एवं सील मुहर बनवाकर महिला के साथ कुल 10 लाख 36 हजार रुपए की ठगी कर ली। महिला से ठगी कर जेवर को आरोपी ने अपनी पत्नि को उपहार में दे रखा था।

 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें