फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanker: मकान का ताला तोड़कर तीन लाख से ज्यादा की चोरी, 2.75 लाख कैश सहित ले गए गहने; बाहर गया था परिवार

Sat, 06 May 2023 12:53 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर

सार

चोरों ने अलमारी में रखे 2 लाख 75 हजार रुपये के साथ ही एक सोने का सिक्का औ चांदी के गहने चोरी किए हैं। भगवान की पूजा में उपयोग होने वाले चांदी के बर्तन और एक हजार रुपये भी ले गए। 
विज्ञापन
चोरी के बाद मकान में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कांकेर में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर तीन लाख रुपये से ज्यादा की नगदी और गहने चोरी कर लिए। वारदात के दौरान पूरा परिवार एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। जब शनिवार सुबह करीब 9 बजे लौटे तो चोरी का पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। चोरों ने मंदिर में रखे भगवान के चांदी के बर्तन और सिक्के भी ले गए। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, एकता नगर निवासी महेश्वरी परिवार एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने केशकाल गया हुआ था। वह शनिवार को लौटे तो मकान घर का दरवाजा टूटा हुआ था और अंदर कमरे में रखा सारा सामान फैला हुआ था। चोरों ने अलमारी में रखे 2 लाख 75 हजार रुपये के साथ ही एक सोने का सिक्का औ चांदी के गहने चोरी किए हैं। भगवान की पूजा में उपयोग होने वाले चांदी के बर्तन और एक हजार रुपये भी ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




चोरी के आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2021 में 65 प्रकरण दर्ज किए गए थे। इसमें से 15 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। चोरी की 65.57 प्रतिशत राशि चोरी के आरोपियों से बरामद की गई है। इसी तरह 2022 में 64 प्रकरण दर्ज किया गए थे। इसमें 59.07 प्रतिशत राशि चोरी के आरोपियों से बरामद की गई। जबकि 2023 के जनवरी माह में ही चोरी के सात मामले दर्ज किए जा चुके हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें