कांकेर कोतवाली थाना क्षेत्र के मरदापोटी गांव से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद में अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी।
कांकेर कोतवाली थाना क्षेत्र के मरदापोटी गांव से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद में अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना 1 सितंबर की शाम की है, जब पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम मरदापोटी निवासी द्रोपति सलाम अपने घर में मृत अवस्था में पड़ी हुई है। महिला के माथे में चोट के निशान थे और जमीन पर खून फैला हुआ था। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
जांच के दौरान ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ की गई, जिसमें संदेह छोटे बेटे अनु सलाम पर गया। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि बड़े पिताजी के घर ‘नया खाने’ नहीं जाने की बात पर मां-बेटे के बीच झगड़ा हुआ था। गुस्से में आकर उसने लाठी-डंडे से हमला किया और फिर साड़ी से गला दबाकर मां की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे अनु सलाम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।