फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kanker: अमीन मेमन का भाजपा पर हमला, माहौल खराब करने का लगाया आरोप, बोले- धर्मांतरण कोई मुद्दा नहीं

Mon, 21 Aug 2023 06:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

अमीन मेमन ने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए वो प्रदेश के सभी जिलों का दौरा कर रहे है और अल्प संख्यक विभाग की जिला कार्यकारिणी का गठन कर रहे हैं जिससे आगामी चुनाव को लेकर जल्द अल्पसंख्यक वर्ग तैयारी में जुट सके।
विज्ञापन
अमीन मेमन का भाजपा पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्प संख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन ने अपने कांकेर दौरे के दौरान बड़ा बयान दिया है। अमीन मेमन ने धर्मांतरण के मामले में भाजपा पर जबरन माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। अमीन मेमन ने कहा कि धर्मांतरण कोई मुद्दा ही नही है, जो भी व्यक्ति वस्यक है वो अपनी मर्जी से किसी भी धर्म को अपनाने के लिए स्वतंत्र है।

विज्ञापन

 

अमीन मेमन विभाग के अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार कांकेर पहुचे थे जहां उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि नारायणपुर में भाजपा के लोगों ने जबरन चर्च पर हमला किया और दंगा भड़काने की कोशिश की। जिसको गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस की सरकार ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे और भाजपा के जिलाध्यक्ष भी इस मामले में जेल भेजे गए थे क्योंकि उन्होंने दंगा भड़काने का काम किया था। 

 

अमीन मेमन ने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए वो प्रदेश के सभी जिलों का दौरा कर रहे है और अल्प संख्यक विभाग की जिला कार्यकारिणी का गठन कर रहे हैं जिससे आगामी चुनाव को लेकर जल्द अल्पसंख्यक वर्ग तैयारी में जुट सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें