फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की कलश यात्रा आज से

Thu, 04 Jul 2013 03:44 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की बलिदानी माटी कलश यात्रा आज से राजिम में शुरू हो रही है। यात्रा की शुरुआत में मोतीलाल वोरा, चरणदास महंत, रवींद्र चौबे व भक्तचरणदास समेत कई दिग्गज शामिल होंगे।
विज्ञापन


यात्रा के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तीन रथ तैयार करवाए हैँ। एक रथ को बुधवार को कांग्रेस भवन लाया गया था।

जीरम घाटी नक्सली हमले में शहीद हुए नेताओं के फोटो वाले फ्लैक्स रथ में लगाए गए हैं।

राजिम पूर्व क्रेंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल का लोकसभा क्षेत्र रहा है। शहीदों में श्री शुक्ल सबसे वरिष्ठ कांग्रेसी थे। इस नाते उनके क्षेत्र से कलश यात्रा शुरू की जा रही है। संभावना है कि इस यात्रा में विद्याचरण शुक्ल की बड़ी बेटी प्रतिभा पांडे हिस्सा लें।
विज्ञापन


कलश यात्रा का दूसरा चरण 7 जुलाई को डोंगरगढ़ और तीसरा चरण 11 जुलाई से रायगढ़ के नंदेली गांव से शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें