कबीरधाम जिले में लगातार सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। स्थिति ऐसी है कि जुलाई माह के 8 दिन के भीतर 10 से अधिक सड़क हादसें में 5 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं जनवरी से जून माह तक की बात करे तो अब तक 76 लोगों की जान सड़क हादसे में चली गई है।
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में शनिवार की सुबह करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई है। यह हादसा कवर्धा से राजनांदगांव स्टेट हाईवे स्थित ग्राम उड़ियाकला के पास हुआ है।
विज्ञापन
सहसपुर लोहारा थाना से मिली जानकारी अनुसार ग्राम बिरनपुरकला निवासी जितेन्द्र पटेल पिता लालचंद सुबह करीब 7 बजे अपने घर से डीजल लाने ग्राम उड़ियाकला स्थित पेट्रोल पंप जा रहा था। वह मोटर साइकिल क्रमांक सीजी-09- जेसी 9173 से निकला था। तभी ग्राम उड़ियाकला, कर्रानाला पुल के आगे कवर्धा तरफ से आ रहे माजदा ट्रक क्रमांक सीजी -09-जेजी-6676 के चालक छन्नु लाल पिता मुखीराम निवासी ग्राम खपरी थाना पिपरिया जिला कबीरधाम ने अपने वाहन को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर जितेन्द्र पटेल को ठोकर मार दी। इससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई है। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। इस मामले में सहसपुर लोहारा थाना में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
इस माह सड़क हादसे में 5वीं मौत
कबीरधाम जिले में लगातार सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। स्थिति ऐसी है कि जुलाई माह के 8 दिन के भीतर 10 से अधिक सड़क हादसें में 5 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं जनवरी से जून माह तक की बात करे तो अब तक 76 लोगों की जान सड़क हादसे में चली गई है। ज्यादातर सड़क हादसे में मौत उन लोगों की हो रहीं है, जो मोटर साइकिल चलाने के दौरान हेलमेट नहीं पहनते है। शनिवार को हुए हादसे में मृतक युवक हेलमेट नहीं पहना था। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई है।