कबीरधाम जिले में हत्या का मामला सामने आया है। यह मामला जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दमगढ़ का है। कुकदूर थाना से मिली जानकारी अनुसार आज सुबह सूचना मिली कि ग्राम दमगढ़ में एक व्यक्ति की हत्या हुई है।
विज्ञापन
मौके पर ग्राम दमगढ़ के दैहान के पास एक अज्ञात पुरुष का शव मिला, जिसकी पहचान धरम सिंह ध्रुवे पिता बारेलाल ध्रुवे उम्र 37 निवासी ग्राम राली थाना तरेगांव जंगल जिला कबीरधाम से हुई है। बताया जा रहा है कि इसे कुछ लोगों द्वारा चोरी की शक में पीट पीटकर मारा गया है।
मृतक युवक के शरीर में लाठी/डंडा व सिर में चोट के निशान हैं। शव को पुलिस ने कुकदूर के सरकारी अस्पताल में पीएम कराने भेज दिया है। इस मामले में कुछ संदेही से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामले का जल्द खुलासा करने की बात कही है।