आज मंगलवार की सुबह कवर्धा के बस स्टैंड में अन्य प्रदेश से मतदान के लिए आए जिले के स्थानीय मजदूरों का कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी जन्मेजय महोबे और जिपं सीईओ व स्वीप नोडल अधिकारी संदीप अग्रवाल ने बैच लगाकर स्वागत किया।
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में लोकसभा चुनाव के दौरान शत प्रतिशत मतदान को लेकर अनूठी और अभिनव पहल किया गया है। इसका नाम "घर आजा संगी" दिया गया है। इसके माध्यम से दूसरे राज्यों में गए जिले के स्थानीय श्रमिक-मजदूरों को मोबाइल के माध्यम से संपर्क किया जा रहा है। श्रमिकों से संपर्क करने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। स्वीप कार्यक्रम के तहत श्रमिकों को मोबाइल से संपर्क कर बताया जा रहा है कि लोकतंत्र का महापर्व कबीरधाम जिले में 26 अप्रैल को मनाया जाएगा।
विज्ञापन
इस दिन लोकसभा का चुनाई तिहार है, इसलिए मतदान करने अपने घर-गांव अवश्य आए। लोकतंत्र का महापर्व पांच साल में सिर्फ एक बार ही आता है। आपका एक मत एक मजबूत भारत निर्माण के लिए आवश्यक है। कलेक्टर एवं जिला निवार्चन अधिकारी जन्मेजय महोबे द्वारा जारी संदेश, आग्रह और अपील को सुनकर अपने घर-गांव से बाहर गए श्रमिक अपने मतदान के महत्व को समझने लगे है और मतदान करने कबीरधाम लौटने भी लगे है।
आज मंगलवार की सुबह कवर्धा के बस स्टैंड में अन्य प्रदेश से मतदान के लिए आए जिले के स्थानीय मजदूरों का कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी जन्मेजय महोबे और जिपं सीईओ व स्वीप नोडल अधिकारी संदीप अग्रवाल ने बैच लगाकर स्वागत किया। कलेक्टर महोबे ने सभी श्रमिकों को शत प्रतिशत मतदान के प्रेरित किया और अन्य व्यक्तियों को 26 अप्रैल को मतदान के लिए जागरूक करने कहा। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं को स्वतंत्र, निर्भीक और निष्पक्ष होकर मतदान के लिए शपथ दिलाई। इसी तरह जिले के सहसपुर लोहारा, बोड़ला, कवर्धा और पंडरिया ब्लॉक स्तर पर भी जनपद पंचायत सीईओ द्वारा मतदान करने लौटने वाले श्रमिक परिवारों का स्वागत अभिनंदन किया जा रहा है। घर आजा संगी पहल से मतदान करने लौटें श्रमिको ने इस अभिनव पहल की तारीफ की।