फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम: बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, पीएम मोदी ने किया संबोधित, डिप्टी सीएम रहे मौजूद

Sat, 15 Nov 2025 07:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर पीजी कॉलेज डोम में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पीएम नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह से वर्चुअल माध्यम से जुड़कर देशभर के जनजातीय समुदाय को संबोधित किया।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर पीजी कॉलेज डोम में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पीएम नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह से वर्चुअल माध्यम से जुड़कर देशभर के जनजातीय समुदाय को संबोधित किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पीएम नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से अपने उद्बोधन में जनजातीय समाज के समृद्ध इतिहास, शौर्य, संस्कृति, लोक कला और राष्ट्र निर्माण में उनकी अद्वितीय, अभूतपूर्व भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति में जनजातीय समाज का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को भारत सरकार द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है, ताकि देश उनकी वीरता, बलिदान व समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को याद रखे। जनजातीय समाज की विकास यात्रा को सशक्त दिशा मिले। वहीं,डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कवर्धा में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान राम, कृष्ण, बुद्ध, महावीर की तरह ही हमारे देश की धरती पर भगवान बिरसा मुंडा जैसे महान पुरूष अवतरित हुए, जिन्होंने समाज के कल्याण के लिए असाधारण कार्य किए। आज 15 नवंबर के दिन पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस उत्साह और सम्मान के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन जनजाति समाज की वीरता, त्याग, संस्कृति और योगदान को समर्पित है। 

 पीएम ने कहा कि हमारे देश के महापुरुषों के अवतार दिवस मनाना इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह हमें उनके आदर्श और त्याग को याद दिलाते हैं और अच्छे कर्मों के लिए प्रेरित करते हैं। इस मौके पर विजय शर्मा ने रेंगाखार, कवर्धा समेत अन्य स्थान पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमाएं स्थापित करने की घोषणा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें