फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम: आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो दिन के भीतर 300 किलो महुआ लाहन जब्त

Sat, 15 Nov 2025 09:42 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बीते दो दिन के भीतर आबकारी विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। इन दो दिन के भीतर 300 किलो महुआ लाहन जब्त किया है, जिसका उपयोग कच्ची शराब बनाने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बीते दो दिन के भीतर आबकारी विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। इन दो दिन के भीतर 300 किलो महुआ लाहन जब्त किया है, जिसका उपयोग कच्ची शराब बनाने के लिए किया जाता है। हालांकि, इन सभी मामले के आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए है। 
विज्ञापन


आबकारी उप निरीक्षक गीता साहू ने बताया कि बीती रात शुक्रवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सरोधा में नाला किनारे कुछ लोग हाथ भट्टी में महुआ शराब बना रहे है। उक्त स्थल पर छापेमारी करने पर दो नग चढ़ी हाथ भट्टी से महुआ शराब बनाया जा रहा था। आबकारी टीम को देखकर नाला में अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गए। उक्त दोनों भट्ठी से कुल 28 बल्क लीटर महुआ शराब, 9 नग प्लास्टिक डिब्बे में भरा कुल 140 किग्रा महुआ लाहन बरामद किया गया है। इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई है। 

दूसरे मामले के संबंध में वृत्त पंडरिया प्रभारी अभिनव आनंद बख्शी ने बताया कि ग्राम दलपी में सूचना प्राप्त हुई कि दलपी से बूचीपारा मार्ग पर स्थित क्रेशर माइंस तालाब के पास अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अवैध कच्ची हाथभट्टी महुआ शराब का निर्माण व विक्रय किया जा रहा है। मौके पर दबिश देने पर संदिग्ध व्यक्ति भाग गए। तलाशी लेने पर प्लास्टिक जरीकेन और डिब्बों में 30 बल्क लीटर कच्ची हाथभट्टी महुआ शराब, 160 किलो कच्ची महुआ लाहन व शराब निर्माण में प्रयुक्त पात्र बरामद किया गया। शराब को जब्त किया गया। अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें