फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: कबीरधाम के पांडातराई में स्कूटी और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर, हादसे में दो सगे भाई समेत तीन की मौत

Mon, 11 Dec 2023 11:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। इस बीच दोनों की टक्कर हो गई। हादसे में तीनों की मौके पर मौत हो गई। मृतक के परिजनों को पुलिस ने जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
हादसे में तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र अंतर्गत डोंगरिया रोड में शाम 7.30 एक सड़क हादसे में दो सगे भाई समेत तीन की मौत हो गई है। तीनों मृतक स्थानीय निवासी हैं, जो देर शाम को  मोटरसाइकिल और स्कूटी से घर जा रहे थे। 

विज्ञापन


थाने से मिली जानकारी अनुसार, 30 वर्षीय भूपेंद्र गंधर्व पुत्र टेक राम गंधर्व अपने भाई अभिषेक गंधर्व (24) निवासी वार्ड नंबर एक नगर पंचायत पांडातराई अपनी स्कूटी से पांडातराई आ रहे थे। वहीं पांडातराई से डोंगरिया की ओर बाइक से शिवम साहू (19) पुत्र नरेश साहू निवासी अंधियारखोर जा रहा था। इन दोनों के वाहन तेज रफ्तार में थे। इस बीच दोनों की टक्कर हो गई। हादसे में तीनों की मौके पर मौत हो गई। मृतक के परिजनों को पुलिस ने जानकारी दे दी है। शव को पंडरिया के सरकारी अस्पताल में रखा गया है। कल मंगलवार की पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें