फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham News: यहां के आदिवासी नहीं जानते क्या होता है बिजली का तार, आजादी के 75 साल बाद भी अंधेरे में गांव

Wed, 12 Jul 2023 07:44 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत वनांचल ग्राम छिंडीडीह के आदिवासियों ने आज तक बिजली का तार नहीं देखा। आजादी के 75 साल बाद भी इस गांव में अंधेरा है।  यहां आज तक बिजली नहीं पहुंची है। 
विज्ञापन
गांव में बिजली की मांग को लेकर आदिवासियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत वनांचल ग्राम छिंडीडीह के आदिवासियों ने आज तक बिजली का तार नहीं देखा। आजादी के 75 साल बाद भी इस गांव में अंधेरा है।  यहां आज तक बिजली नहीं पहुंची है। इसे लेकर आदिवासी कई बार अफसरों के आगे गुहार लगा चुके है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब आदिवासियों ने कलेक्टर जन्मेजय महोबे को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। 

विज्ञापन


ग्रामीण मिलाउ, अघनु, कृपाल, दुखराम, संतु राम, समारू, बिजझु ने बताया कि गांव के सैकड़ों आदिवासी परिवार आज भी बिजली की सुविधा से वंचित है। आजादी के 75 साल में अमृत महोत्सव की झलक से कोसों दूर सुदूर वनांचल में रहने वाले आदिवासी आज भी मूलभूत सुविधाओं से दूर है। हम लोगो ने कई बार स्थानीय अधिकारियों से गुहार लगाई पर कुछ सुनवाई नहीं हो रही। आठ महीने पहले स्थानीय विधायक से भी मिलकर बिजली सुविधा दिलाने की मांग की थी, पर कोई फायदा नहीं हुआ। 

जोगी कांग्रेस ने उठाया मामला 
ये सभी ग्रामीण पंडरिया के जोगी कांग्रेस नेता रवि चन्द्रवंशी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे हुए थे। रवि चंद्रवंशी ने कहा कि हमारे क्षेत्र के आदिवासी परिवारों को आज बिना बिजली सुविधा के निवास करते देखना बहुत ही पीड़ा दायक है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी इन लोगों द्वारा आवेदन किया गया था। इसके बाद ध्यान नहीं दिया गया। ऐसे में जोगी कांग्रेस ने इस मामले को लेकर कलेक्ट्रेट में जानकारी दी है। जल्द ही अगर गांव में बिजली नहीं पहुंचाई जाती है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें