फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: खोया फोन पाकर खिले चेहरे, 110 मोबाइल एसपी अभिषेक पल्लव ने असली मालिकों को सौंपा

Wed, 04 Oct 2023 01:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

एसपी डॉ.पल्लव ने बताया कि मोबाइल फोन के गुम होने पर बिना घबराए नजदीकी थाने में शिकायत  करें।
विज्ञापन
खोया फोन पाकर खिले चेहरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम में मंगलवार को एसपी कार्यालय में गुम मोबाइल फोन को वास्तविक मोबाइल फोन के मालिक को वितरण किया गया। दरअसल, एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव के  दिशा निर्देश पर लंबित गुम मोबाइल आवेदनों का निराकरण कर उनके स्वामियों को वापस दिलाये जाने के लिए विशेष अभियान चलाने के लिए सायबर सेल प्रभारी को निर्देशित किया गया था। 

विज्ञापन

जिस पर सायबर सेल प्रभारी द्वारा अपनी टीम को पूर्व के लंबित गुम मोबाइल के आवेदन तथा दूरसंचार विभाग द्वारा जारी किये गये, सीआईईआर पोर्टल से प्राप्त आवेदनों में से वर्तमान में कुल 110 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन आसपास के क्षेत्रों से बरामद किया गया। उक्त मोबाइल फोन को उनके वास्तविक स्वामी को एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव द्वारा प्रदान किया गया। इस मौके पर एसपी डॉ.पल्लव ने बताया कि मोबाइल फोन के गुम होने पर बिना घबराए नजदीकी थाने में शिकायत  करें। WWW.CEIR.GOV.IN के PORTAL पर जाकर CEIR SERVICER के माध्यम से BLOCK STOLEN/LOST MOBILE पर आवश्यक जानकारी अपलोड कर मोबाइल गुम होने की शिकायत आसानी से करा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें