फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम : पंचायत चुनाव का दूसरा चरण, कल होगी वोटिंग, पोलिंग पार्टी रवाना होना शुरू

Wed, 19 Feb 2025 10:07 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले में कल गुरुवार को पंचायत चुनाव का दूसरा चरण के तहत वोटिंग होगी। इसे लेकर आज बुधवार की सुबह 9 बजे से मतदान केन्द्रों में पोलिंग पार्टी रवाना होना शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Kabirdham News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले में कल गुरुवार को पंचायत चुनाव का दूसरा चरण के तहत वोटिंग होगी। इसे लेकर आज बुधवार की सुबह 9 बजे से मतदान केन्द्रों में पोलिंग पार्टी रवाना होना शुरू हो गई है। कबीरधाम जिले के बोड़ला व पंडरिया ब्लॉक के 268 ग्राम पंचायत में चुनाव होना है। इसके लिए 655 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें करीब 3.31 लाख मतदाता वोट डालेंगे। 

विज्ञापन


इसके अंतर्गत जिला पंचायत व जनपद सदस्य, सरपंच व पंच का निर्वाचन होगा। मतदान का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। रिटर्निंग अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के लिए दूसरे चरण 20 फरवरी को पंडरिया व बोड़ला ब्लॉक के 8 जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचन होगा। इसमें जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र 01, 02, 03, 04, 05, 06, 07 व क्षेत्र 08 शामिल है। 

आज बोड़ला ब्लॉक के स्वामी आत्मानंद स्कूल बोड़ला व पंडरिया ब्लॉक के लिए स्वामी आत्मानंद स्कूल पंडरिया से मतदान दल को सामाग्री वितरण किया जा रहा है। आज दोपहर तक 655 मतदान केन्द्र में पोलिंग पार्टी अपनी आमद दे देगी। पंडरिया ब्लॉक के रिटर्निंग ऑफिसर सुशील कुमार सोनपिपरे ने बताया कि पंडरिया जनपद पंचायत अंतर्गत पंच पद के 945 वार्ड के लिए 2080 प्रत्याशी मैदान पर है। सरपंच पद के 134 ग्राम पंचायत के लिए 537 प्रत्याशी, जनपद सदस्य के 25 निर्वाचन क्षेत्र के लिए 139 प्रत्याशी मैदान पर है।इस ब्लॉक में कुल मतदाता 1 लाख 85 हजार 752 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें