फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: पंचायत चुनाव में भाजपा का दबदबा, सदस्यों से प्रदेश भाजपाध्यक्ष और डिप्टी सीएम ने की मुलाकात

Tue, 18 Feb 2025 07:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

सोमवार को कबीरधाम जिले में हुए पंचायत चुनाव में भाजपा का दबदबा रहा है। देर रात तक जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में प्राप्त मतों की जानकारी दी। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी ने जीत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को कबीरधाम जिले में हुए पंचायत चुनाव में भाजपा का दबदबा रहा है। देर रात तक जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में प्राप्त मतों की जानकारी दी। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी ने जीत दर्ज कराई है। पंचायत चुनाव गैर दलीय आधार पर होता है, फिर भी  जिला पंचायत सदस्य के लिए कांग्रेस व भाजपा ने अपने अधिकृत प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारा था। आज मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य के पद पर जीते हुए प्रत्याशियों ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव व डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मुलाकात की। 

विज्ञापन


इसमें नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य कैलाश चंद्रवंशी, ईश्वरी साहू , सुमित्रा विजय पटेल, वीरेंद्र साहू उपस्थित रहे। इन्हे जीत की बधाई दी गई। बता दे कि कबीरधाम जिला पंचायत में 14 सीट हैं। पहले चरण के तहत जिला पंचायत की 6 सीट पर मतदान हुआ है,जिसमें क्षेत्र क्रमांक 9, 10, 11, 12, 13 व 14 शामिल है। इन सभी क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी ने जीत दर्ज कराई है। वहीं, कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हार गए है। बाकि अन्य जिला पंचायत क्षेत्र के लिए 20 फरवरी गुरुवार को मतदान होना है। 20 फरवरी को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने आज मंगलवार को ग्राम तेलीटोला, ग्राम खारा में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी राज कुमार मेरावी के पक्ष में जनसंपर्क किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें