फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम : 20 लाख कीमत के 125 गुम मोबाइल को पुलिस ने किया वापस, लोगों के चेहरे पर लौटी खुशी

Tue, 25 Jun 2024 08:37 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

इन सभी मोबाइल को उनके वास्तविक स्वामी को दिया गया। कबीरधाम सायबर सेल टीआई आशीष कंसारी प्रभारी ने बताया कि तीन माह के भीतर दूसरी बार गुम मोबाइल का वितरण किया गया है। वै
विज्ञापन
20 लाख कीमत के 125 गुम मोबाइल बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज मंगलवार को कबीरधाम पुलिस ने 20 लाख कीमत के 125 गुम मोबाइल को इसके मालिक को वापस किया। मोबाइल फिर से मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी देखी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र कुमार बद्येल ने बताया कि जिला सायबर सेल द्वारा लंबित गुम मोबाइल के आवेदन व सीईआईआर पोर्टल से प्राप्त आवेदन में से वर्तमान में कुल 125 नग विभिन्न कंपनी के मोबाइल फोन कीमत करीब 20 लाख रुपए को जिला व आसपास के क्षेत्रों से बरामद किया गया। 

विज्ञापन

 

इन सभी मोबाइल को उनके वास्तविक स्वामी को दिया गया। कबीरधाम सायबर सेल टीआई आशीष कंसारी प्रभारी ने बताया कि तीन माह के भीतर दूसरी बार गुम मोबाइल का वितरण किया गया है। वैसे, इस साल 2024 में 6 माह तक कुल 240 नग मोबाइल को रिकव्हर किया गया है। गुम मोबाइल अभियान जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि भविष्य में मोबाइल गुम हो जाने पर ऑनलाइन CEIR PORTAL में www.ceir.gov.inपर जाकर (BLOCK STOLEN/LOST MOBILE ) मोबाइल के संबंध में आवश्यक जानकारी अपलोड कर मोबाइल गुम की घर बैठे रिपोर्ट कर सकते हैं। इसके अलावा थाना में भी इसकी सुविधा दी गई है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें