फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: नवजात शिशु को झाड़ियों में छोड़ा, पुलिस की टीम ने अस्पताल में भर्ती कराया

Sat, 02 Nov 2024 09:10 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कबीरधाम जिले में आज शनिवार को झाड़ियों में एक नवजात शिशु मिला है। नवजात शिशु को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत दुल्लापुर के सरपंच संतोष दास ने थाना कवर्धा व डायल 112 को सूचना दी कि उनके आश्रित ग्राम भीमपुरी में किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक नवजात शिशु को झाड़ियों के बीच छोड़ दिया है। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर सरपंच, मितानिन और कोटवार के सहयोग से नवजात शिशु को सुरक्षित बाहर निकाला और तुरंत जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती कराया। बच्चे की सुरक्षा और देखभाल के लिए चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) और जिला बाल कल्याण अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। बच्चे के माता-पिता अभिभावक का पता लगाने के लिए पुलिस की टीम द्वारा खोजबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें