फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: रविवार को कबीरधाम में रहेंगे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, धार्मिक कार्यक्रम में होंगे शामिल

Sat, 02 Nov 2024 07:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कवर्धा शहर में कल रविवार को बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का धार्मिक कार्यक्रम होगा। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जानकारी अनुसार वे कल रविवार को हेलीकाप्टर से सुबह 8 बजे ग्राम राम्हेपुर पहुंचेगे।
विज्ञापन
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कवर्धा शहर में कल रविवार को बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का धार्मिक कार्यक्रम होगा। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जानकारी अनुसार वे कल रविवार को हेलीकाप्टर से सुबह 8 बजे ग्राम राम्हेपुर पहुंचेगे। जहां बागेश्वर बालाजी मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे कवर्धा के पीजी कॉलेज ग्राउंड में धर्म सभा को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन


वहीं शाम 5 बजे कांकेर (छत्तीसगढ़) के लिए रवाना होंगे। कवर्धा में होने वाले उनके कार्यक्रम को लेकर लगभग तैयारी पूरी कर ली गई है। ग्राम राम्हेपुर में आयोजित कार्यक्रम कवर्धा-जबलपुर नेशनल हाईवे किनारे होगा। ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस ने विशेष फोकस किया है। इसके अलावा कवर्धा में होने वाले कार्यक्रम को लेकर शहर के विभिन्न जगह में पार्किंग व्यवस्था रखी है। 

साथ ही दोनों जगह पर पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। बता दे कि बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कबीरधाम जिला दूसरी बार आ रहे हैं। इसी साल 2024 में वे कवर्धा में 28 से 30 जनवरी तक श्री हनुमान कथा सुनाएं थे। कवर्धा शहर के राजनांदगांव बाईपास रोड स्थित न्यू बस स्टैंड के पास 40 एकड़ भूमि में तीन दिवसीय कथा हुई थी, जिसमें लाखों की संख्या में लोग शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें