फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग बच्ची से हैवानियत: बंधक बनाकर लड़की से दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने गुजरात के भरूच से गिरफ्तार किया

Tue, 12 Dec 2023 06:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

जांच के दौरान सूचना मिली कि आरोपी छत्तीसगढ़ राज्य से बाहर गुजरात में छुपा हुआ है। सूचना पर पुलिस की टीम आरोपी को दहेज, जिला भरूच (गुजरात) से गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ लेकर आई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गुजरात के भरूच से गिरफ्तार किया है। दुष्कर्म के बाद आरोपी फरार हो गया था। 

विज्ञापन


बोड़ला थाना प्रभारी टीआई व्यास नारायण चुरेंद्र ने बताया कि यह मामला 6 नवंबर का है। नाबालिक बच्ची अपने रिश्तेदार के घर जाने के लिए बस में बैठकर आ रही थी। इसी दौरान आरोपी श्यामलाल पिता वीरन राम धुर्वे ग्राम चोरभठ्ठी ने बच्ची को अकेला देखकर रास्ता रोका और जान से मारने की धमकी देकर बंधक बनाकर दुष्कर्म कर मौके से फरार हो गया। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्जकर किया गया।

जांच के दौरान सूचना मिली कि आरोपी छत्तीसगढ़ राज्य से बाहर गुजरात में छुपा हुआ है। सूचना पर पुलिस की टीम आरोपी को दहेज, जिला भरूच (गुजरात) से गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ लेकर आई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें