फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहारीडीह मामला: कचरू साहू की हत्या को लेकर हो रही राजनीति से परेशान ग्रामीण, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Sat, 19 Oct 2024 03:34 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले में कचरू साहू की हत्या के बाद आगजनी व गांव के उपसरपंच रघुनाथ को जिंदा जला दिया गया था। इस घटना के बाद जमकर राजनीति हो रही है। घेराव व प्रदर्शन को लेकर लोहारीडीह के ग्रामीणों ने दूरी बना ली है। इसे लेकर गांव के लोगों ने कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेंगाखार जंगल थाना क्षेत्र के ग्राम लोहारीडीह मामला पूरे प्रदेश में चर्चित है। इस गांव में बीते माह 15 सितंबर को कचरू साहू की हत्या के बाद आगजनी व गांव के उपसरपंच रघुनाथ को जिंदा जला दिया गया था। इस घटना के बाद जमकर राजनीति हो रही है। कांग्रेस लगातार विरोध दर्ज करा रही है। इसी कड़ी में 21 अक्तूबर को कांग्रेस द्वारा कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस घेराव व प्रदर्शन को लेकर लोहारीडीह के ग्रामीणों ने दूरी बना ली है। इसे लेकर गांव के लोगों ने कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा को ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन


ज्ञापन देने पहुंचे ग्रामीण भरत साहू, रामबिलावन, दुलेश्वर धुर्वे, रामनाथ, गौकरण, अनुज समेत अन्य लोगों ने बताया कि गांव में 15 सितंबर की घटना के संबंध में अपराध दर्ज किया गया है। अधिकारियों को निवेदन किया है कि घटना की जांच कर निर्दोष लोगों को छोड़ा जाए। निर्दोष लोगों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है व कार्रवाई भी शुरू हो गई है। ग्रामवासी पुलिस व प्रशासन के अधिकारी द्वारा दिए आश्वासन से संतुष्ट है। इस घटना को लेकर जो राजनीति हो रही है, उससे गांव की छवि खराब हो रही है। 

इस प्रकार के राजनीति से ग्रामीणों को दुख हो रहा है। सभी ग्रामीण एकजुट हैं, हम चाहते है कि दोषी को सजा मिले। लेकिन, कोई भी निर्दोष न फसे, निष्पक्ष जांच हो। राजनीतिक दल द्वारा 21 अक्टूबर को कवर्धा में प्रदर्शन व घेराव की घोषणा की गई है। उसमें लोहारीडीह गांव के लोग शामिल नहीं होंगे। हमारे गांव की घटना को लेकर की जा रही राजनीति का हम विरोध कर रहे है। उक्त घेराव कार्यक्रम के लिए दिए अनुमति को निरस्त किया जाए, ताकि हमारे गांव के नाम पर राजनीति न हो।
विज्ञापन


वहीं, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक्स पर लिखा, 'कल रात गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपने कवर्धा कार्यालय में लोहारीडीह के ग्रामीणों को बुलाकर धमकाया है। दोपहर से ही कार्यालय में ग्रामीणों को बुलाकर बंद कर लिया गया था। फिर विजय शर्मा ने आकर ग्रामीणों को जमकर धमकाया और फिर कहा कि “मेरी इज्जत बचा लो”, कांग्रेस द्वारा बुलाए जा रहे प्रदर्शन में शामिल मत हो। ग्रामीणों को रात में कार्यालय में ही रुकाया गया। आज सुबह छुट्टी के दिन ग्रामीणों को कलेक्टर कार्यालय भेजा गया और आवेदन दिलवाया गया कि लोहारीडीह में “प्रदर्शन” न होने दिया जाए। छुट्टी के दिन कलेक्टर ने आकर ग्रामीणों से आवेदन लिया। “निशाचारों” की साजिश और अधिकारियों की खाकी पैंट, सबका हिसाब जनता लेगी।'
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें