शिवप्रसाद की हत्या में चार आरोपी गिरफ्तार
इधर, पुलिस जांच में पता चला कि शिवप्रसाद साहू की हत्या की गई थी। इस मामले में अक्टूबर माह में बिरसा थाना पुलिस (मध्यप्रदेश) ने टेकचंद पिता सनूकलाल पटेल निवासी भेलवाटोला थाना रेंगाखार जिला कबीरधाम, दिनेश कुमार पिता रघुनाथ साहू निवासी ग्राम लोहारीडीह थाना रेंगाखार जिला कबीरधाम, रोमन पिता सनूकलाल साहू उम्र 32, निवासी ग्राम लोहारीडीह थाना रेंगाखार जिला कबीरधाम व राखीलाल पिता सुखराम हिरवाने उम्र 40 वर्ष निवासी बनाफरटोला ग्राम रेलवाही थाना बिरसा बालाघाट (एमपी) को गिरफ्तार किया है। वर्तमान में ये आरोपी बालाघाट के जेल में बंद है।