फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: जिले के बिरनपुर गांव में चाकूबाजी की घटना, एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

Fri, 27 Sep 2024 09:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम में आज शुक्रवार देर शाम फिर से बवाल हो गया। सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरनपुर गांव में चाकूबाजी की वारदात हुई है। इसमें एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल है, जिसे सहसपुर लोहारा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घायलों का उपचार जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम में आज शुक्रवार देर शाम फिर से बवाल हो गया। सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरनपुर गांव में चाकूबाजी की वारदात हुई है। इसमें एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल है, जिसे सहसपुर लोहारा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यहां दो पक्ष में आपसी विवाद के बाद यह वारदात हुई है। 

विज्ञापन

 

इस वारदात के बाद कुछ लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल कवर्धा लाया जा रहा है। देर शाम को गांव में पुलिस बल भेजे गए हैं। वहीं दूसरी ओर इस घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया पेज पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा कि उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री के गृह जिले कवर्धा में चाकूबाजी की घटना हुई है। कई लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। जान जाने की भी अपुष्ट खबरे हैं। अब किस मुंह से गृहमंत्री बने रहेंगे विजय शर्मा जी? आपसे नहीं हो पा रहा है, तो रहने दीजिए।


गांव के ही एक आदतन शराबी और मानसिक विछिप्त युवक ने हमला किया है। इस हमले में 1 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल है। गांव में तनाव की स्तिथि है। आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें