जिले में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, थाना सिटी कोतवाली, कवर्धा क्षेत्र में एक नाबालिक बालिका ने अपने परिजनों के साथ आकर रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें बताया कि 21 वर्षीय सोहेल खान वर्ष 2024 से लगातार बालिका के फोटो/वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म कर रहा था। 19 नवंबर को आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी सोहेल खान के खिलाफ केस दर्ज कर किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद, आरोपी को न्यायिक रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया गया। कबीरधाम पुलिस ने इस मामले में अपनी तत्परता और प्रभावशीलता का परिचय दिया है। पुलिस का कहना है कि ऐसे गंभीर अपराधों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाने के उनके प्रयास निरंतर जारी हैं।