फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम में रिश्तों का कत्ल: रोटी के विवाद में पोते ने दादी को टांगिया से काट डाला, गांव में सनसनी

Thu, 30 Apr 2026 08:11 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम के ग्राम कोको में रोटी मांगने को लेकर हुए विवाद में पोते ने अपनी 80 वर्षीय दादी की टांगिया से हमला कर हत्या कर दी। घटना के समय घर में कोई नहीं था। पुलिस ने आरोपी पोते को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच के लिए पहुंची पिपरिया पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोको में गुरुवार को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई। मामूली विवाद ने ऐसा विकराल रूप ले लिया कि एक पोते ने अपनी ही 80 वर्षीय दादी की टांगिया से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी और दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मृतका बुधन बाई पात्रे (80) घर पर अकेली थीं। तभी उनका पोता जितेंद्र पात्रे (30) रोटी मांगने को लेकर उनसे उलझ पड़ा। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने गुस्से में धारदार टांगिया उठाकर दादी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से बुजुर्ग महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि घटना के समय घर के अन्य सदस्य खेत में काम करने गए थे, जिसके कारण घर में कोई मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पिपरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें