फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम को 5.36 करोड़ की सौगात: उपमुख्यमंत्री बोले- CM के नेतृत्व में गांवों की तस्वीर बदल रही, मिलेगा रोजगार

Tue, 07 Apr 2026 12:21 AM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम में आज उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम नाऊडीह में 5 करोड़ 36 लाख 58 हजार रुपये की लागत से बनने वाले इस सड़क-पुल-पुलिया निर्माण का भूमिपूजन किया। इस मार्ग से किसानों को भोरमदेव शक्कर कारखाना पहुंचने में आसानी होगी और क्षेत्र की जर्जर सड़क समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। सोमवार को बिलासपुर मार्ग से दौजरी होते हुए नाऊडीह तक सड़क निर्माण का शुभारंभ हुआ। स्थानीय विधायक और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने ग्राम नाऊडीह में भूमिपूजन किया।

विज्ञापन


यह मार्ग चार दशमलव दो शून्य किलोमीटर लंबा है। इसके मजबूतीकरण और निर्माण कार्य पर पांच करोड़ छत्तीस लाख अट्ठावन हजार रुपये खर्च होंगे। यह सड़क, पुल और पुलिया निर्माण का कार्य है। यह मार्ग क्षेत्र के किसानों के लिए महत्वपूर्ण है।

यह मुख्य जिला मार्ग रबेली-प्रतापपुर को राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-तीस से जोड़ता है। इससे किसानों को भोरमदेव शक्कर कारखाना तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। लंबे समय से जर्जर होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी हो रही थी। अब इस समस्या को दूर करने की ठोस पहल की गई है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विजय शर्मा ने किसानों को ऋण पुस्तिका बांटी। उन्होंने एक खेल मैदान निर्माण की भी घोषणा की। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार गांव के समग्र विकास के लिए काम कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, आवास, किसान हित और महिला सशक्तिकरण के कार्य तेजी से हो रहे हैं। इससे गांवों की तस्वीर बदल रही है।

सरकार जनहित के संकल्प के साथ काम कर रही है। सड़क निर्माण से किसानों के साथ आम नागरिकों को भी राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को भी इससे लाभ होगा। गांवों से शहर तक पहुंच अब आसान हो जाएगी। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक पहुंच बेहतर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें