फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम: तेज रफ्तार कार ने मचाई तबाही, दो महिलाओं को रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने हाईवे में किया चक्काजाम

Fri, 27 Jun 2025 05:41 PM IST
Digvijay Singh कबीरधाम

सार

आज शुक्रवार को कबीरधाम जिले में एक सड़क हादसे में दो महिला की मौत हो गई है। तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को रौंद दिया। इससे मौके पर दोनों महिला की मौत हो गई है।
विज्ञापन
हादसे से नाराज लोगों ने किया चक्काजाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज शुक्रवार को कबीरधाम जिले में एक सड़क हादसे में दो महिला की मौत हो गई है। तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को रौंद दिया। इससे मौके पर दोनों महिला की मौत हो गई है। यह हादसा पंडरिया के रेहुटा गांव के पास हुआ है। इस हादसे के बाद यहां ग्रामीणों ने पंडरिया-बिलासपुर हाईवे पर चक्काजाम कर दिया है। पंडरिया थाना से मिली जानकारी अनुसार हादसा दोपहर करीब तीन बजे का है। कार क्रमांक UP70-BF-5547 ने सबसे पहले सड़क पार हर रहीं महिला कविता को रौंद दिया। 

विज्ञापन


इसके बाद सामने में ही साइकिल में सवार दूसरे महिला धान बाई को ठोकर मार दी। हादसा इतना खतरनाक था कि साइकिल कार में फंस गई थी। साइकिल में सवार एक अन्य व्यक्ति भी घायल है, जिसे पंडरिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में दोनों महिला की मौत हो गई है। मौके पर ग्रामीणों 3.30 बजे से चक्काजाम कर दिया व शासन से मुआवजा की मांग किया है। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल को भेजा गया है। वहीं, कार के चालक व उसमें बैठे अन्य लोगों को पंडरिया थाना में बैठाकर रखा गया है। हादसे के संबंध में जानकारी ली जा रहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें