फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: सरकार बदलते ही केन्द्र सरकार की योजनाओं पर फोकस, पीएम आवास योजना पर काम करने के निर्देश

Wed, 06 Dec 2023 06:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

भाजपा का दावा है कि बीते पांच साल में राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा केन्द्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक नहीं पहुंचाया गया। इसी बीच अब भाजपा के सत्ता में आते ही केन्द्र सरकार की योजनाओं पर विशेष फोकस किया जा रहा है। 
विज्ञापन
जिले के कर्मचारी लगातार फील्ड का निरीक्षण कर रहे हैं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य में सत्ता परिवर्तन हो चुका है। कांग्रेस के बाद अब भाजपा राज्य की कमान संभालेगी। कबीरधाम जिले में भी कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। जिले के दोनों विधानसभा सीट कवर्धा व पंडरिया में कांग्रेस की हार हुई है। भाजपा का दावा है कि बीते पांच साल में राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा केन्द्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक नहीं पहुंचाया गया। इसी बीच अब भाजपा के सत्ता में आते ही केन्द्र सरकार की योजनाओं पर विशेष फोकस किया जा रहा है। 

विज्ञापन

कबीरधाम जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से लेकर अधोसंरचना विकास के कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए विभाग के मैदानी कर्मचारी लगातार फील्ड का निरीक्षण कर रहे हैं। वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण, स्वच्छ भारत अभियान के तहत सेग्रीगेशन शेड निर्माण, महात्मा गांधी नरेगा योजना के विभिन्न कार्यों के साथ अन्य विकास कार्य हो रहे हैं, जिसे समय पर पूरा करने लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि जिले के विभिन्न हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास स्वीकृत कर दिया गया है। 

 

आवास निर्माण के लिए प्रथम किस्त की राशि भी जारी की गई है। ऐसे हितग्राही जिनका आवास निर्माण हो रहा है, उन्हें दूसरे एवं तीसरी किस्त की राशि दी जा रही है। आवास निर्माण के हितग्राहियों को मैदानी कर्मचारी आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन देकर निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सेग्रीगेशन शेड निर्माण का कार्य हो रहा है। इन कार्यों को ग्राम पंचायत द्वारा कराया जा रहा है।

 

इसी तरह महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के विभिन्न कार्य प्रारंभ किये जा रहे हैं, जिसमें ग्रामीणों को रोजगार के अवसर मिल सकें। सभी जनपद पंचायतों को निर्देश दिया गया है कि नरेगा योजना के तहत कार्यों की आवश्यकता अनुसार निर्माण कार्य स्वीकृत करने का प्रस्ताव जिला पंचायत में प्रस्तुत किया जाए। जिससे कि ग्रामीणों की मांग पर अधिक से अधिक कार्य प्रारम्भ कर ग्रामीणों को रोजगार दिया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें