फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम: करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, गांव में मचा हड़कंप

Mon, 25 Aug 2025 03:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले में करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। मामला रणवीरपुर पुलिस चौकी अंतर्गत कोहड़िया गांव की है। मिली जानकारी अनुसार खेत में लगे हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले में करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। मामला रणवीरपुर पुलिस चौकी अंतर्गत कोहड़िया गांव की है। मिली जानकारी अनुसार खेत में लगे हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक जहुरु निषाद व उसका बेटा श्रवण निषाद खेत में टमाटर चोरी करने घुसे थे। खेत के मालिक ने फसल की सुरक्षा के लिए चारों ओर हाईटेंशन लगाए है। 

विज्ञापन


इसी तार की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब खेत मालिक यहां पर पहुंचा तो इन दोनों के शव जमीन पर पड़े मिले। शव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दोनों शव का पंचनामा कर सरकारी अस्पताल में पीएम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें