कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन कांग्रेस ने दिया है। इसको लेकर कांग्रेस नेता रवि चन्द्रवंशी ने कर्मचारियों से मुलाकात की है। कारखाना प्रबंधन से मांग की है कि कुछ मजदूरों को जबरदस्ती निकाला जा रहा है, जिन्हे तत्काल वापस लिया जाए।
कबीरधाम जिले के पंडरिया स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी चीनी कारखाना के कर्मचारी शनिवार शाम से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए। श्रमिक कल्याण संघ के अध्यक्ष रमाशंकर विश्वकर्मा, सचिव अजय बंजारे, भारतीय मजदूर संघ अध्यक्ष कृष्णा चंद्रवंशी ने बताया कि पुराने कर्मचारी को निकालकर अनावश्यक नए लोगों का भर्ती किया जा रहा है, जो पूर्णत: गलत है।
विज्ञापन
संघ के लोगों ने कहा कि नए लोगों की भर्ती से कारखाना को वित्तीय नुकसान हो रहा है। जिन कर्मचारियों को कारखाने से पृथक किया गया है, उन सभी कर्मचारियों को वापस लिया जाए। मांग को जल्द पूरा नहीं किया जाता है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। कारखाना के श्रमिक कल्याण संघ, भारतीय मजदूर संघ और अन्य संगठन के बैनर तले आंदोलन किया जा रहा है। इधर, हड़ताल के चक्कर में मेंटेनेंस कार्य प्रभावित हो रहा है।
कर्मचारियों ने बताया कि कारखाना में गन्ना पेराई नवंबर माह से शुरू हो जाती है। इससे पहले कारखाना को तैयार करने के लिए अगस्त से अक्तूबर माह तक मेंटनेंस का कार्य किया जाता है। ताकि, पेराई के दौरान कोई दिक्कत न हो। अब मेंटनेंस के दौरान सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए है। ऐसे में आने वाले पेराई सीजन में दिक्कत होनी तय है। कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन कांग्रेस ने दिया है। इसको लेकर कांग्रेस नेता रवि चन्द्रवंशी ने कर्मचारियों से मुलाकात की है। कारखाना प्रबंधन से मांग की है कि कुछ मजदूरों को जबरदस्ती निकाला जा रहा है, जिन्हे तत्काल वापस लिया जाए।