फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम शर्मा का कबीरधाम दौरा: 'जनसमस्याओं का प्राथमिकता से हो निराकरण'; विद्युत उपकेंद्र का किया उद्घाटन

Tue, 03 Sep 2024 10:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

डिप्टी सीएम ने कहा कि किसानों व ग्रामीणों की छोटी-छोटी समस्याएं होती हैं, उनकी समस्या को सुनकर प्राथमिकता के साथ तत्काल निराकरण करें।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा अपने गृह जिले कबीरधाम के दौर पर रहे। उन्होंने दोपहर के समय कलेक्टर कार्यालय में समीक्षा बैठक की। देर शाम 7 बजे 52 करोड़ रुपये की लागत से बने 132 केवीए विद्युत उपकेन्द्र का उद्धाटन किया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुए। 

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि किसानों व ग्रामीणों की छोटी-छोटी समस्याएं होती हैं, उनकी समस्या को सुनकर प्राथमिकता के साथ तत्काल निराकरण करें। किसी भी किसान को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। राजस्व अफसरों को सप्ताह में हर मंगलवार को सुबह 10 बजे से अपने कार्यालय में लोगों की समस्या सुनने व उसके समाधान के लिए जन चौपाल लगाने के निर्देश दिए। इसके लिए दिन व समय की जानकारी कार्यालय में चस्पा करने को कहा, ताकि लोगों को भटकने के जरूरत न पड़े। 

निर्देश दिए कि राजस्व संबंधित मामले को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाएं। विशेष रूप से नामांतरण व बंटवारे के मामलों में निर्देशित करते हुए कहा कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि सभी नामांतरण और बंटवारे के मामले समय पर और निष्पक्षता से निपटाएं, ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


अधिकारी अपने कार्य में नवाचार करें
डिप्टी सीएम ने बैठक में राज्य तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना, कार्यक्रम एवं कबीरधाम जिले के समग्र विकास के लिए विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर पूर्व में दिए गए निर्देशों के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पूर्व में दिए गए निर्देशों पर अधिकारियों द्वारा कार्य किया जा रहा है, इसमें प्रगति आई है, लेकिन और प्रगति लाने की जरूरत है। जिले के अधिकारियों से कहा कि हमें विकास के क्षेत्र में नवाचार करने की जरूरत है। सभी विभाग के अधिकारी प्रतिदिन के कार्य के साथ एक नवाचार कार्य आरंभ करें। इसके लिए कार्य योजना बनाएं व शुरुआत करें। कोई भी कार्य करें, वह गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। इस बैठक के बाद डिप्टी सीएम ने कक्षा 10 व 12वीं के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें