फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष की बॉल पर मारा चौका

Mon, 17 Feb 2025 08:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

आज सोमवार को कबीरधाम जिले से कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा जिले के दौरे पर है। वे जिले के ग्रामीण क्षेत्र में दूसरे चरण 20 फरवरी को होने वाले पंचायत चुनाव में अपने अधिकृत प्रत्याशी का प्रचार-प्रसार करने निकले है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज सोमवार को कबीरधाम जिले से कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा जिले के दौरे पर है। वे जिले के ग्रामीण क्षेत्र में दूसरे चरण 20 फरवरी को होने वाले पंचायत चुनाव में अपने अधिकृत प्रत्याशी का प्रचार-प्रसार करने निकले है। इसी कड़ी में वे ग्राम तरेगांव पहुंचे, जहां उन्होंने क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने बोड़ला के मंडल अध्यक्ष मोहन धुर्वे की गेंद पर शानदार शॉट मारकर बॉल को चौका मारा। डिप्टी सीएम विजय शर्मा का क्रिकेट प्रेम किसी से छुपा नहीं है। बचपन से ही वह क्रिकेट के दीवाने रहे हैं। कवर्धा के यूथ क्लब टीम में खेलने के दौरान उन्होंने कई मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी व आज भी उनकी बल्लेबाजी की शैली में वही दमखम नजर आया। शर्मा का शॉट देखकर वहां उपस्थित दर्शक आश्चर्यचकित रह गए और उनके खेल कौशल की सराहना की।

विज्ञापन


भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के लिए मांगा समर्थन 
दौरे के दौरान डिप्टी सीएम ने जिला पंचायत क्षेत्र के सदस्य के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी को वोट देने लोगों से समर्थन मांगा है। दरअसल, दूसरे चरण 20 फरवरी को जिले के बोड़ला व पंडरिया ब्लॉक में चुनाव होना है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र से भाजपा की ओर अधिकृत तौर पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी का डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने प्रचार किया। वे बोड़ला ब्लॉक के वनांचल ग्राम बोदा, बैजलपुर, दलदली, तरेगांव में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी ललिता रूपसिंह ध्रुवे के पक्ष में जनसंपर्क किया। इसके अलावा उन्होंने दलदली के ग्राम बांकी में भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें