फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: पंचायत चुनाव में लोकतंत्र का संगम, एक बूथ में चार धर्म और एक संकल्प शांतिपूर्ण मतदान

Mon, 17 Feb 2025 04:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आज प्रथम चरण अंतर्गत पंचायत चुनाव हो रहे है। पहले चरण में कवर्धा व सहसपुर लोहारा ब्लॉक के 508 मतदान केन्द्र पर 2 लाख 57 हजार 821 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
गंगा-जमुनी तहजीब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आज प्रथम चरण अंतर्गत पंचायत चुनाव हो रहे है। पहले चरण में कवर्धा व सहसपुर लोहारा ब्लॉक के 508 मतदान केन्द्र पर 2 लाख 57 हजार 821 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है, जो कि दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इस चुनाव के दौरान एक गजब का संयोग देखने को मिला है। कवर्धा ब्लॉक के ग्राम पंचायत केसली के मतदान केंद्र क्रमांक 11 पर अलग-अलग धर्म के अधिकारी संजय कुमार यादव (हिंदू), अब्दुल सईद खान (मुस्लिम), चरणजीत सिंह पाहुजा (सिख) व एल्विना विल्सन (ईसाई) एक साथ मतदान प्रक्रिया का संचालन कर रहे हैं। 

विज्ञापन


यह दृश्य भारत की गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी सौहार्द व भाईचारे का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। लोकतंत्र की इस महायात्रा में जब अलग-अलग पृष्ठभूमियों से आए लोग एकजुट होकर निष्पक्ष व सुचारू मतदान कराने के लिए तत्पर हैं, तो यह संदेश जाता है कि भारत की असली ताकत इसकी विविधता में एकता है। विशेष रूप से, इस दल में शामिल अब्दुल सईद खान, जो पूर्व सैनिक भी हैं। भूतपूर्व सैनिक से शासकीय शिक्षक बने अब्दुल सईद खान अपने राष्ट्रप्रेम व कर्तव्यनिष्ठा की भावना को आगे बढ़ाते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में योगदान दे रहे हैं। 

11 बजे तक 33 प्रतिशत मतदान
कबीरधाम जिले में आज सुबह 11 बजे तक दोनों ब्लॉक का मतदान प्रतिशत 33.39 रहा है। इसमें कवर्धा ब्लॉक का 32.34 प्रतिशत, जिसमें पुरुष 33.20 प्रतिशत व महिला 31.46 प्रतिशत रहा है। इसी प्रकार सहसपुर लोहारा ब्लॉक का मतदान प्रतिशत 34.58 प्रतिशत है, जिसमें पुरुष 33.42 व महिला 35.73 प्रतिशत है। चुनाव के इस कड़ी में कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक भावना बोहरा ने अपने गांव रणवीरपुर के मतदान केन्द्र में मतदान किया है। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन व हमारे ग्रामीण क्षेत्रों के समुचित विकास के लिए ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार बनाने के लिए मतदान किया। लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदार बनकर अपने गांव-शहर को विकसित व समृद्ध बनाने में सहयोग करें। मतदान हमारा परमकर्तव्य है व इसको पूरा करने के लिए हम सब मिलकर मतदान जरूर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें