फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: डिप्टी सीएम बोले- सरकारी स्कूल के बच्चों को भी मिले स्मार्ट सुविधा, छत्तीसगढ़ सरकार कर रही चिंता

Wed, 02 Oct 2024 01:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

प्रदेश के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा जिस स्कूल में पढ़े, अब वहां के मिडिल, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी को स्मॉर्ट क्लास अत्याधुनिक सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने की सफाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा जिस स्कूल में पढ़े, अब वहां के मिडिल, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी को स्मॉर्ट क्लास अत्याधुनिक सुविधा का लाभ मिलेगा। डिप्टी सीएम शर्मा आज बुधवार 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे कवर्धा के स्वामी करपात्री जी स्कूल के तीन कक्षाओं में स्मॉर्ट क्लास का शुभारंभ किया। उनके विशेष प्रयास से कबीरधाम जिले के 70 स्कूलों में स्मॉर्ट क्लास की सुविधा मिलेगी। उन सभी स्कूलों का चयन कर लिया गया है। स्मॉर्ट क्लास की शुरुआत जिले के स्वामी करपात्री जी स्कूल से हो रही है।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि शासकीय स्कूल के विद्यार्थियों को भी प्राइवेट स्कूल की तरह स्मॉर्ट क्लास की सुविधा का लाभ मिले, इसके लिए प्रदेश की राज्य सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चिंता कर रही है। शासकीय स्कूल के विद्यार्थियों को भी प्राइवेट स्कूल की तरह स्मॉर्ट क्लास की सुविधा का लाभ मिले, इसकी शुरुआत कबीरधाम जिले के स्वामी करपात्री जी स्कूल से करने का प्रयास किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कवर्धा के स्वामी करपात्री जी स्कूल से पढ़ाई की है। श्री शर्मा ने मिडिल स्कूल से लेकर हायर सेकेंडरी स्कूल तक की पढ़ाई इस स्कूल से की है। वे साइंस के विद्यार्थी रहे और कक्षा बाहरवी में शाला नायक भी बने।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने अपने स्कूल में की सफाई 
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर आज स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने स्वामी करपात्री जी स्कूल में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। शर्मा ने स्वच्छता की शुरुआत उसी कक्षा से की जहां से उन्होंने स्वयं अपनी पढ़ाई की थी। इस पहल के माध्यम से उन्होंने न केवल स्वच्छता का महत्त्व बताया, बल्कि समाज को भी जागरूक किया। इसके बाद स्कूल के मैदान में श्रमदान किया। उन्होंने मैदान की सफाई में भाग लिया और सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी लोगो को स्वच्छता की शपथ दिलाई। 
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने श्रमदान से छात्रों और स्थानीय लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और स्वच्छता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की।श्रमदान के साथ-साथ पौधरोपण भी किया। उन्होंने स्कूल के परिसर में पौधे लगाए, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा सके। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के साथ-साथ पेड़-पौधे भी हमारे जीवन के लिए आवश्यक हैं और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हर व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए। कार्यक्रम में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट और फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण किया। उपमुख्यमंत्री ने स्वच्छता दिवस पर स्वच्छता दीदियों को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही स्वच्छता पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्राओं को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें