फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: बेबी फूड और मदर फूड निःशुल्क उपलब्ध कराने के नाम पर 65 लाख रुपये की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 24 Mar 2024 02:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम में बेबी फूड, मदर फूड, निःशुल्क उपलब्ध कराने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को थाना सिटी कोतवाली कवर्धा ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम में बेबी फूड, मदर फूड, निःशुल्क उपलब्ध कराने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को थाना सिटी कोतवाली कवर्धा ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी टीआई लालजी सिन्हा ने बताया कि साई ट्रस्ट संस्था के नाम से  गरीब बच्चों और गर्भवती माताओं के लिए बेबी फूड, मदर फूड, निःशुल्क उपलब्ध कराने फर्जी दस्तावेज के आधार पर जिला समन्वयक की जिम्मेदारी नौकरी देने के नाम राशि एकत्र कर, साई ट्रस्ट के माध्यम से भेजने के नाम पर कुल 30 लाख रुपए डिजिटल पेमेंट व 35 लाख रुपए नगद पीड़ित से लिया था। 

विज्ञापन

 

इस मामले में धारा 420,120बी, 34 भादवि का अपराध पंजीबंद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त प्रकरण में सायबर सेल व थाना की टीम गठित कर आरोपी को पकड़ने ओडिशा  रवाना किया गया था। विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपी प्रदीप मछुआ पिता बालुकी मछुआ उम्र 40 निवासी बिल्लोपंचो थाना ब्रम्हगिरी जिला पुरी ओडिशा, सुधांशु कुमार साहू पिता हुरसीकेश साहू उम्र 40 निवासी एटवडोरा थाना गोडिसागोदा जिला पुरी ओडिशा को गिरफ्तार कर कबीरधाम लाया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें